---Advertisement---

Tata Scholarship Yojana 2025 : पंख स्कॉलरशिप योजना 2025 | ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी

Tata Scholarship Yojana 2025

Tata Scholarship Yojana 2025 : टाटा कैपिटल द्वारा चलाई जा रही टाटा पंख स्कॉलरशिप योजना (TATA Pankh Scholarship Yojana) का नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह स्कॉलरशिप उन सभी छात्रों के लिए है जो कक्षा 11वीं, 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई या प्रोफेशनल कोर्स में पढ़ रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को इस योजना के तहत ₹10,000 से लेकर ₹1,00,000 तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 तय की गई है। योग्य उम्मीदवार समय रहते अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन भर सकते हैं।

Tata Scholarship Yojana 2025 का उद्देश्य

Tata Scholarship Yojana 2025 देश में कई छात्र आर्थिक तंगी के कारण बीच में ही पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। टाटा पंख स्कॉलरशिप (TATA Pankh Scholarship Yojana) का मुख्य उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली और जरूरतमंद छात्रों को आर्थिक सहायता देना है ताकि वे बिना रुकावट अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। यह योजना शिक्षा को सभी वर्गों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Tata Scholarship Yojana 2025 / टाटा पंख स्कॉलरशिप योजना 2025 – पात्रता (Eligibility)

स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक पात्रताएँ निम्न प्रकार हैं—

1. भारतीय नागरिक होना अनिवार्य

केवल भारत के छात्र ही इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

2. निम्न कोर्स में अध्ययनरत छात्र आवेदन कर सकते हैं

  • कक्षा 11वीं और 12वीं
  • स्नातक (UG)
  • डिप्लोमा/आईटीआई
  • व्यावसायिक/प्रोफेशनल कोर्स

3. शैक्षणिक योग्यता

  • 11वीं, 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा– पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक
  • व्यावसायिक पाठ्यक्रम – कम से कम 80% अंक

4. वार्षिक आय

परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।

स्कॉलरशिप लाभ (Scholarship Amount)

कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए लाभ

अंक प्रतिशतस्कॉलरशिप राशि
60% – 80%ट्यूशन फीस का 80% या ₹10,000 (जो कम हो)
81% – 90%ट्यूशन फीस का 80% या ₹12,000 (जो कम हो)
91% से अधिकट्यूशन फीस का 80% या ₹15,000 (जो कम हो)

Tata Scholarship Yojana 2025 स्नातक / डिप्लोमा / डिग्री के लिए लाभ

अंक प्रतिशतस्कॉलरशिप राशि
60% – 80%ट्यूशन फीस का 80% या ₹12,000 (जो कम हो)
81% – 90%ट्यूशन फीस का 80% या ₹15,000 (जो कम हो)
91% से अधिकट्यूशन फीस का 80% या ₹18,000 (जो कम हो)

व्यावसायिक / प्रोफेशनल कोर्स (जैसे B.Tech, MBBS आदि)

  • ट्यूशन फीस का 80%
  • अधिकतम ₹1,00,000 तक

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज आवश्यक हैं—

  • आधार कार्ड / पहचान प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र / वेतन पर्ची
  • प्रवेश का प्रमाण (ID कार्ड / एडमिशन लेटर)
  • मौजूदा वर्ष की फीस रसीद
  • बैंक पासबुक / रद्द चेक
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • विकलांगता / जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Tata Scholarship Yojana 2025 टाटा पंख स्कॉलरशिप योजना – आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
  2. नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारियाँ ध्यान से पढ़ें।
  3. Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  4. आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  6. अंतिम में सबमिट बटन दबाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

TATA Pankh Scholarship Yojana – Important Links

Online Form StartClick Here
Online Form Last Date26 दिसंबर 2025
Notification Click Here
Apply OnlineClick Here